सीतापुर(संवाददाता): जिले में सरायन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में बने बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बीते दिवस राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर जलभराव की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नदी के जलस्तर और प्रभावित कॉलोनियों में पानी के फैलाव पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव तंत्र को मुस्तैद रखने को कहा गया है।
डीएम ने जोर देकर कहा कि प्रभावित इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था तेज की जाए और नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।



0 टिप्पणियाँ